मप्र: एसयूवी के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 05 Nov 2022 01:05 PM
मप्र: एसयूवी के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत, एक घायल
ऑडियो सुनें

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पृथ्वीपुर के पुलिस उपमंडल अधिकारी (एसडीओपी) संतोष पटेल ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर नेगुआ गांव के पास हुई।

उन्होंने कहा कि एसयूवी के चालक ने एक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण एसयूवी पेड़ से टकरा गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पटेल ने बताया कि मृतकों की उम्र 27 से 45 साल की बीच थी और घायल व्यक्ति का उपचार झांसी के एक अस्पताल में चल रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav