मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद चिंताजनक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Oct 2022 07:09 PM
मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद चिंताजनक
ऑडियो सुनें

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की हालत बेहद चिंताजनक है और उन्हें जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं.

बुलेटिन के अनुसार, यादव का आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) में इलाज किया जा रहा है और विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है. गौरतलब है कि 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव को दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें निम्न रक्तचाप और आॅक्सीजन की कमी समेत कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu