मुंबई : इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 28 Oct 2022 03:25 PM
मुंबई : इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र में मध्य मुंबई के मझगांव इलाके में शुक्रवार दोपहर चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गनपाउडर रोड पर तुलसीवाड़ी में अहमद भवन की दूसरी मंजिल पर दोपहर करीब 12 बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि आग को 45 मिनट के अंदर बुझा दिया गया। निगम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। चार दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने लगभग 45 मिनट में आग पर काबू पाया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav