नौसेना के नाविक ने युद्धपोत पर की आत्महत्या, जांच का आदेश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Nov 2022 07:29 PM
नौसेना के नाविक ने युद्धपोत पर की आत्महत्या, जांच का आदेश
ऑडियो सुनें

मुम्बई. नौसेना के 25 वर्षीय एक नाविक ने मुंबई बंदरगाह पर एक युद्धपोत पर अपनी र्सिवस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी. उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर नौसेना के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई पर हुई, जो कोलकाता श्रेणी का मिसाइल विध्वंसक पोत है. उन्होंने बताया कि नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘नाविक जहाज पर एक कक्ष में गया और कथित तौर पर अपनी 9 एमएम र्सिवस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आत्महत्या के पीछे के सटीक कारण का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि नाविक ने कुछ घरेलू समस्याओं के कारण यह कठोर कदम उठाया होगा.’’ दक्षिण मुंबई में कोलाबा पुलिस को नेवल डॉकयार्ड से एक कॉल आया, जिसमें उन्हें घटना के बारे में सूचना दी गई.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की. उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश मौत होने का एक मामला दर्ज कर लिया गया है. संपर्क करने पर, नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu