‘हेराल्ड’ मामले में नई प्राथमिकी राजनीतिक प्रतिशोध, न्यायपालिका इंसाफ करेगी: खरगे

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 02 Dec 2025 12:42 PM
‘हेराल्ड’ मामले में नई प्राथमिकी राजनीतिक प्रतिशोध, न्यायपालिका इंसाफ करेगी: खरगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में नयी प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर मंगलवार को मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि उसे विश्वास है कि न्यायपालिका इस ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न के प्रयासों’’ पर इंसाफ करेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि 12 साल बाद अचानक कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाने वाले पुराने मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार और ईडी के पास ताजा आरोप खत्म हो गए हैं। जब तथ्य कम हो गए, तो नाटकबाजी शुरू हो गई। चुंिनदा ढंग से अभियोजन, फिर से पुराने आरोप लगाने और विरोधियों को कठघरे में रखने का एक परोक्ष प्रयास किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि न्यायपालिका इस राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न के नासमझ प्रयासों को लेकर न्याय करेगी।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक ंिसघवी ने सोमवार को कहा था कि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ‘नेशनल हेराल्ड’ के मामले को फिर से उछाला गया है, जबकि इस मामले में कोई दम नहीं है क्योंकि पैसे या संपत्ति का कोई लेन-देन नहीं हुआ।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय और भाजपा को इस बात के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए कि जहां कोई अपराध ही नहीं हुआ हो वहां कैसे अपराध का मामला पैदा किया जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital