विधान परिषद नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, MLC पद से इस्तीफा भिजवाया; अब भी सीएम हैं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 30 Mar 2026 12:11 PM
विधान परिषद नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, MLC पद से इस्तीफा भिजवाया; अब भी सीएम हैं
ऑडियो सुनें

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा लेकर मंत्री विजय चौधरी और एमएलसी संजय गांधी विधान परिषद् जाकर पहुंचे थे। नीतीश कुमार का त्यागपत्र महज 29 शब्दों में लिखा था। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

संवैधानिक नियमों के अनुसार, एक शख्स 14 दिन तक ही दो सदनों का सदस्य रह सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुए थे। इसलिए 30 मार्च यानी आज उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि, नीतीश कुमार फिलहाल बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह पद वह कब छोड़ेंगे इस पर अब तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav