‘द केरल स्टोरी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया: तमिलनाडु सरकार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 May 2023 09:39 PM
‘द केरल स्टोरी’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया: तमिलनाडु सरकार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के प्रदर्शन पर ‘‘प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष प्रतिबंध’’ लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है. तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सिनेमाघरों को जरूरी सुरक्षा मुहैया कराए जाने के बावजूद उनके मालिकों ने सात मई से इस फिल्म को नहीं दिखाने का निर्णय किया, क्योंकि उन्हें जनता से इसके प्रति उत्साहजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली.

राज्य सरकार ने फिल्म निर्माताओं की ओर से दाखिल एक याचिका के जबाव में कहा कि आपत्तियों और प्रदर्शनों के बावजूद राज्य भर में पांच मई को 19 मल्टीप्लेक्स में फिल्म रिलीज की गई थी. फिल्म निर्माताओं का आरोप है कि राज्य में फिल्म के प्रदर्शन पर वस्तुत: प्रतिबंध है.

राज्य सरकार ने कहा, ‘‘फिल्म के प्रदर्शन के बाद उसकी भारी आलोचना हुई थी और कुछ मुस्लिम संगठनों ने आरोप लगाया था कि फिल्म ‘मुसलमान समुदाय के प्रति घृणा’ और आम जनता में ‘इस्लाम को लेकर भय’ फैलाती है और अन्य धर्मों के लोगों को मुसलमानों के खिलाफ ध्रुवीकृत करने के उद्देश्य से इसे बनाया गया है.’’

राज्य सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल याचिका के सुनवाई योग्य होने पर सवाल उठाते हुए कहा,‘‘ यह कहा जाता है कि तमिलनाडु सरकार ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के कोई आदेश जारी नहीं किए हैं….’’ भारत के संविधान का अनुच्छेद 32 किसी व्यक्ति को उस सूरत में उच्चतम न्यायालय का रुख करने का अधिकार देता है, जब उसे लगता है कि उसके मौलिक अधिकारों का हनन हुआ है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu