नोएडा: पुलिस ने विशेष अभियान में 14 बदमाशों को पकड़ा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 05 Sep 2024 12:07 PM
नोएडा: पुलिस ने विशेष अभियान में 14 बदमाशों को पकड़ा
ऑडियो सुनें

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले की पुलिस ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके पास से अवैध हथियार और शराब बरामद की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात इस अभियान के तहत बादलपुर, बिसरख, इकोटेक-तीन, सेक्टर-49, सेक्टर-58, फेज-वन, सेक्टर-113, जेवर थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘इस दौरान अलग-अलग जगहों से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जो विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए। इनके पास से अवैध हथियार, अवैध शराब और मादक पदार्थ जब्त किए गए।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav