उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 05 Jun 2022 11:56 AM
उत्तर कोरिया ने कम दूरी की मिसाइलों का परीक्षण किया
ऑडियो सुनें

सियोल. उत्तर कोरिया ने रविवार को समुद्र की ओर कम दूरी वाली आठ बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया. दक्षिण कोरिया की सेना ने यह जानकारी दी. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स आॅफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के पास सुनन इलाके से लगातार 35 मिनट से अधिक समय तक एक के बाद एक मिसाइलें दागी गईं. दक्षिण कोरिया की सेना ने हालांकि तुरंत यह नहीं बताया कि मिसाइलें कितनी दूर जाकर गिरीं, लेकिन कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा अधिक मिसाइलें दागे जाने के कारण दक्षिण कोरिया की सेना ने निगरानी बढ़ा दी है.

यह परीक्षण अमेरिकी विमानवाहक पोत रोनाल्ड रीगन द्वारा फिलीपीन सागर में दक्षिण कोरिया के साथ तीन दिवसीय नौसैनिक अभ्यास के समापन के एक दिन बाद हुआ है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के कार्यालय ने कहा कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार किम सुंग-हान परीक्षण पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाएंगे. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने परीक्षण के बारे में जानकारी इकट्ठा करने और विमान तथा जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम प्रयास करने का आ’’ान किया. हालांकि क्षति की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news