ओडिशा: ब्राह्मणी नदी में 73 भैंसों के शव उतराए पाए गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Aug 2025 09:07 PM
ओडिशा: ब्राह्मणी नदी में 73 भैंसों के शव उतराए पाए गए
ऑडियो सुनें

केंद्रपाड़ा. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में ब्राह्मणी नदी में रविवार दोपहर को 73 भैंसों के शव नदी में उतराए पाए गए जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई. यह घटना तटीय जिले के औल खंड के अंतर्गत एकामानिया गांव के पास हुई. एक अधिकारी ने बताया कि कटक स्थित सरकारी ‘पशु रोग अनुसंधान संस्थान’ (एडीआरआई) के वैज्ञानिकों ने इन भैंसों की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है.

केंद्रपाड़ा के मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी (सीडीवीओ) मनोज कुमार पटनायक ने कहा, ”सोमवार दोपहर तक 44 भैंसों के शव बरामद किए जा चुके हैं. हमारे अनुरोध पर एडीआरआई के पशु चिकित्सा अधिकारियों और वैज्ञानिकों की एक टीम भैंसों की मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए गांव पहुंच गई है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu