कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान, दो नागरिक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Sep 2022 09:29 PM
कुलगाम में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान, दो नागरिक घायल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो नागरिक और एक जवान घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को कुलगाम के बटपुरा गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद गांव की घेराबंदी की गयी.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में सेना का एक जवान और दो नागरिक घायल हो गए. तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुठभेड़ चल रही है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu