विपक्षी दलों में थोड़े-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मिलकर काम करेंगे: राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 23 Jun 2023 07:13 PM
विपक्षी दलों में थोड़े-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मिलकर काम करेंगे: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

पटना. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष की बैठक के बाद शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दलों में थोड़े-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है. उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी एकजुटता की प्रक्रिया आगे बढ.ने जा रही है.

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, ”आज हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा है, राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ ही जनता की आवाज पर भाजपा आक्रमण कर रही है.” कांग्रेस नेता ने कहा, ”यह विचारधारा की लड़ाई है, जिसमें हम सभी एक साथ खड़े हैं. हम सभी में थोड़े-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमने तय किया है कि एक साथ काम करेंगे, लचीलेचन के साथ और अपनी विचारधारा की रक्षा करेंगे. यह विपक्षी एकता की एक प्रक्रिया है, जो आगे बढ.ने जा रही है.”

बैठक से पहले राहुल गांधी ने कहा था कि देश की विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेंगी. उन्होंने यह भी कहा था कि देश में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ वाली विचारधारा और भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘भारत तोड़ो’ वाली विचारधारा के बीच लड़ाई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu