जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान का ड्रोन दिखा

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 22 Nov 2025 12:15 PM
जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान का ड्रोन दिखा
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित एक अग्रिम गांव के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मंडराते हुए देखा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान में चक भूरा चौकी की ओर से आता दिखा। यह ड्रोन घगवाल इलाके के रीगल गांव के ऊपर कुछ मिनट तक मंडराता रहा और फिर सीमा के दूसरी तरफ लौट गया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र की तलाशी ली है कि कहीं नशीले पदार्थ या हथियार जैसे किसी भी प्रकार का सामान हवा से गिराया तो नहीं गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital