जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 27 Jun 2022 12:53 PM
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सोमवार को सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र में मौजूद जवानों ने घुसपैठिए को बाड़ की दिशा में बढ़ते देखा था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन उसने चेतावनी को अनसुना कर दिया और बाड़ की दिशा में लगातार बढ़ता रहा।’’ प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए पर तीन राउंड गोली चलाई और कहा कि उसका शव बाड़ के नजदीक पड़ा मिला। शव को पुलिस को सौंप दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav