राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 19 Nov 2022 01:57 PM
राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास सेना की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया और इस तरह सेना ने संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav