पलक्कड़ उपचुनाव: होटल में आधी रात को पुलिस की छापेमारी को लेकर राजनीतिक विवाद गहराया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 07 Nov 2024 01:27 PM
पलक्कड़ उपचुनाव: होटल में आधी रात को पुलिस की छापेमारी को लेकर राजनीतिक विवाद गहराया
ऑडियो सुनें

पलक्कड़: पलक्कड़ उपचुनाव के बीच एक होटल में काले धन के संदेह में आधी रात को पुलिस की छापेमारी को लेकर बृहस्पतिवार को राजनीतिक विवाद उस समय और गहरा गया, जब केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मामले की जांच की मांग की।

माकपा के राज्य सचिव एम.वी. गोंिवदन ने मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जांच की मांग की, जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रॉली बैग के साथ होटल में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने माकपा पर मीडिया को फुटेज जारी करने का आरोप लगाया है।

गोंिवदन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘माकपा उपचुनाव के लिए काले धन के प्रवाह का विरोध करेगी। इस बात के सबूत हैं कि पलक्कड़ में काला धन लाया गया था। इसलिए, इस संबंध में जांच की जरूरत है।’’ इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि माकपा ने पुलिस तंत्र का दुरुपयोग किया है, क्योंकि छापेमारी एक ‘‘पूर्व नियोजित कार्रवाई’’ थी।

भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने होटल से काला धन बाहर निकलवाने में कांग्रेस नेताओं की मदद की। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि होटल में काला धन लाया गया था। हालांकि, पुलिस ने छापेमारी से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन बाहर निकालने में मदद की।’’

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कोडकारा के उस काला धन मामले से ध्यान हटाने के लिए माकपा ने छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें कथित तौर पर भाजपा के शीर्ष नेता शामिल थे। काले धन के संदेह में होटल में आधी रात को हुई पुलिस की छापेमारी ने बुधवार को एक राजनीतिक विवाद को जन्म दिया। पुलिस ने होटल के उन कमरों की भी तलाशी ली, जहां ंिबदु कृष्णा और शनिमोल उस्मान जैसी कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता ठहरी हुई थीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav