दिल्ली की मुख्यमंत्री गुप्ता ने आरके आश्रम मार्ग पर मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो परियोजना के चौथे चरण के तहत आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर किये जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों के साथ कार्य प्रगति की समीक्षा भी की।

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी की जीवनरेखा है और लाखों यात्री इसपर निर्भर हैं। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता के उच्च मानकों को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने स्टेशन पर काम की गति, निर्माण की गुणवत्ता और यात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार के लिए उठाए जा रहे उपायों पर भी चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पारर्दिशता सुनिश्चित करें और निर्माण कार्य की गति बनाए रखें ताकि इस दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो। गुप्ता ने कहा कि शहर की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप दिल्ली यातायात ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button