बसपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष की हत्या पर पार्टी प्रमुख मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 06 Jul 2024 01:57 PM
बसपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष की हत्या पर पार्टी प्रमुख मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया
ऑडियो सुनें

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह रविवार सुबह चेन्नई जाकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगी।

बसपा प्रमुख ने शनिवार को ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ”बसपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की कल शाम उनके चेन्नई स्थित आवास के बाहर की गयी जघन्य हत्या से पूरे समाज में दु?ख व आक्रोश की लहर है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अविलंब सख्त व जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। मायावती ने कहा,”इस अति-दु?खद व ंिचताजनक घटना की गंभीरता को देखते हुए कल सुबह मेरा चेन्नई जाकर आर्मस्ट्रांग को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने का कार्यक्रम है।’’

उन्होंने कहा कि वह सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती हैं। आर्मस्ट्रांग (52) की शुक्रवार को उनके घर के पास छह लोगों के एक समूह ने हत्या कर दी थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav