प्रवेश वर्मा की टिप्पणियां पंजाबियों के प्रति भाजपा की ‘मानसिकता’ को दर्शाती है: आप सांसद कंग

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 22 Jan 2025 02:55 PM
प्रवेश वर्मा की टिप्पणियां पंजाबियों के प्रति भाजपा की ‘मानसिकता’ को दर्शाती है: आप सांसद कंग
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलंिवदर ंिसह कंग ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेता प्रवेश वर्मा पर उनके उस बयान के लिए निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘पंजाब के पंजीकरण वाले हजारों वाहन घूम रहे हैं’’।

कंग ने कहा कि वर्मा का बयान पंजाबियों के प्रति भाजपा की ‘‘मानसिकता’’ को दर्शाता है। इस टिप्पणी की कड़ी ंिनदा करते हुए आनंदपुर साहिब के सांसद ने वर्मा से पंजाब के लोगों का ‘‘अपमान’’ करने के लिए उनसे माफी मांगने को कहा।

वर्मा ने मंगलवार को दिल्ली में कहा था कि, ‘‘पंजाब के पंजीकरण नंबर वाली हजारों गाड़ियां यहां (दिल्ली) घूम रही हैं। उन गाड़ियों में कौन हैं? यहां (दिल्ली में) 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) मनाने की तैयारियां चल रही हैं। वे यहां क्या कुछ बड़ा करने जा रहे हैं ताकि जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है?’’ वर्मा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कंग ने कहा कि इस तरह का बयान भाजपा की ‘‘हताशा’’ को दर्शाता है क्योंकि वह पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव हार रही है।

कंग ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दिखाता है कि भाजपा आपसे कितनी नफरत करती है। यह पंजाबियों के प्रति भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।’’ कंग ने कहा, ‘‘आपने (वर्मा ने) पूरे समुदाय को गाली दी। क्या पंजाबी आतंकवादी हैं? वर्मा को माफी मांगनी चाहिए।’’ उन्होंने भाजपा से वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

आप की पंजाब इकाई के मुख्य प्रवक्ता कंग ने कहा कि दिल्ली के लोग आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएंगे। सांसद ने भाजपा नेता मनंिजदर ंिसह सिरसा से भी पूछा कि क्या वह वर्मा के बयान से सहमत हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को वर्मा के बयान की आलोचना की थी और कहा था कि उन्होंने पंजाबियों का ‘‘अपमान’’ किया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस संबंध में माफी की मांग की।

मान ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर राज्य से लोग आते हैं। यहां हर प्रदेश के नंबर की गाड़ियां चलती हैं। किसी भी राज्य के नंबर की गाड़ियां देश के किसी भी हिस्से में जा सकती हैं, इस पर कोई रोक टोक नहीं है।

वर्मा के बयान का हवाला देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘भाजपा का ये बयान सुनिए। ये बेहद खतरनाक, ंिचताजनक और पंजाबियों के लिए अपमानजनक है। ये पंजाब के नंबर की गाड़ियों को चिह्नित करके कह रहे हैं कि दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां क्यों घूम रही हैं?’’ उन्होंने कहा कि वह (वर्मा) ऐसे कह रहे हैं जैसे पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ये मेरे और देश के हर पंजाबी के लिए बेहद अपमानजनक है।

उन्होंने इस बयान के लिए शाह से माफी की मांग की। मान ने कहा, ‘‘अमित शाह जी, आप ना देश के बॉर्डर को सुरक्षित रख पा रहे हो और ना ही दिल्ली को। इतने हजारों बांग्लादेशी और रोंिहग्या पूरे देश में आ रहे हैं, आपको उनसे दिक्कत नहीं है लेकिन पंजाब से दिल्ली आने वाले पंजाबियों को आप देश के लिए खतरा बोल रहे हो। आपको पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आज हर पंजाबी बेहद पीड़ा और अपमान महसूस कर रहा है। अपनी गंदी राजनीति के लिए इस तरह पंजाबियों की देशभक्ति पर सवाल उठाना ठीक नहीं है।’’ दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital