‘पठान का जलवा भारत ही नहीं दुनिया में अभी भी जारी, 10वें दिन यह आंकड़ा टूटता दिख रहा है…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 04 Feb 2023 12:37 PM
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: पठान का जलवा भारत ही नहीं दुनिया में अभी भी जारी है. हालांकि पहले हफ्ते के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन यह आंकड़े तोड़ती नजर आ रही है. 250 करोड़ की लागत से बनी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान ने नौंवे दिन 696 करोड़ की कमाई कर ली है. जबकि भारत में 364 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन 10वें दिन यह आंकड़ा टूटता दिख रहा है. हालांकि भारत में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है.

0 वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती अनुमान के मुताबिक, शाहरुख खान की एक्शन फिल्म ने 10वें दिन 13 से 15 करोड़ की कमाई की, जिसका मतलब फिल्म का कुल कलेक्शन 377.15-379.15 करोड़ हो सकता है. हालांकि यह कमाई शुरुआती दिनों के मामले में बेहद कम है. जबकि शनिवार और रविवार को एक बार फिल्म के आंकड़े बढ़ने की उम्मीद है, जिसके चलते फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. वहीं वर्ल्ड वाइड कमाई की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है.

पठान के 10 दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन 57 करोड़, दूसरे दिन 70.5 करोड़, तीसरे दिन, 39.25 करोड़, चौथे दिन 53.25 करोड़, पांचवे दिन 60.75 करोड़, छठे दिन 26.5 करोड़, सातवें दिन 23 करोड़, आठवें दिन 18.25 करोड़, नौंवे दिन 16.65 करोड़ यानी कुल मिलाकर 364.15 करोड़ की कमाई हुई है.

बता दें, 25 जनवरी को रिलीज हुई सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ‘पठान’ को दुनिया भर का प्यार मिल रहा है. वहीं शाहरुख खान भी अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं, जिसके चलते हाल ही में एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण जॉन अब्राहम और फिल्म के निर्देशक को देखा गया था. वहीं इस दौरान सभी ने बेहद मस्ती भी की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav