अजित पवार पर पटोले का पलटवार: हैरान हूं न्यायालय के निर्णय के बाद अजित पवार ने ऐसा बयान क्यों दिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 May 2023 08:05 PM
अजित पवार पर पटोले का पलटवार: हैरान हूं न्यायालय के निर्णय के बाद अजित पवार ने ऐसा बयान क्यों दिया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें यह बात हैरानी करती है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने उस वक्त उन पर निशाना साधते हुए बयान दिया जब उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र में शिवसेना में टूट से जुड़े विषय पर अपना निर्णय दिया.

उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार इस बात का जवाब क्यों नहीं देते कि शिवसेना विधायकों की बगावत के समय विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए राकांपा नेता नरहरि जिरवाल ने अपनी जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई.

महाराष्ट्र पर न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद राहुल गांधी से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी से मुलाकात की और समझा जाता है कि उन्होंने पिछले साल के राजनीतिक संकट पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. पिछले साल शिवसेना विधायकों के एक गुट के पाला बदलने के कारण राज्य की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu