पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपये तक घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया: राहुल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 01 Dec 2022 05:54 PM
पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपये तक घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले छह महीनों के दौरान कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट को देखते हुए देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमत 10 रुपये प्रति लीटर घट सकती है, लेकिन केंद्र सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले 6 महीनों में कच्चा तेल 25 प्रतिशत से ज्Þयादा सस्ता हो गया है। देश में पेट्रोल-डीजÞल के दाम 10 रुपये से ज्Þयादा घटाए जा सकते हैं, लेकिन सरकार ने एक रुपया भी कम नहीं किया।

भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि प्रधानमंत्री अपनी वसूली में मस्त हैं।’’ उल्लेखनीय है कि दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav