केरल में दरार पैदा करने के लिए एक-दो दशक से सुनियोजित प्रयास हो रहा : राज्यपाल आरिफ खान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 May 2023 08:34 PM
केरल में दरार पैदा करने के लिए एक-दो दशक से सुनियोजित प्रयास हो रहा : राज्यपाल आरिफ खान
ऑडियो सुनें

बुलंदशहर. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्‍मद खान ने शुक्रवार को कहा कि केरल का माहौल बहुत मजबूत और सौहार्दपूर्ण है, लेकिन पिछले एक-दो दशक से वहां दरार पैदा करने के लिए बहुत सुनियोजित प्रयास हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘वहां लोग एक ही भाषा बोलते, एक ही ड्रेस पहनते, एक ही खाना खाते हैं. वहां कोई यह कहते नहीं मिलेगा कि यह मुस्लिम भाषा है, यह हिंदू भाषा है, यह क्रिश्चियन भाषा है, यह हिंदू खाना है, यह मुस्लिम खाना है. कोई यह भी कहते नहीं मिलेगा कि यह उत्तरी केरल का खाना है, यह दक्षिणी केरल का खाना है.”.

राजनीतिक दलों के यह आरोप लगाने कि फिल्‍म मुसलमानों को बदनाम करने के लिए बनायी गयी है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘इसका जवाब वही दे सकते हैं, मैं जिस पद पर हूं, राजनीतिक लोगों के बयानों पर टिप्पणी नहीं करूंगा.’ सुदीप्तो सेन द्वारा लिखित और निर्देशित ‘द केरला स्टोरी’ हिंदी भाषा में बनी फिल्म है. अदा शर्मा अभिनीत यह फिल्म पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की कहानी केरल से कथित तौर पर गायब हुईं ‘‘लगभग 32,000 महिलाओं’’ की ‘‘खोज’’ पर आधारित है. भाषा सं आनन्द.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu