प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 26 Sep 2022 01:17 PM
प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के आरंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

आस्था और विश्वास का यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय माता दी!” मोदी ने कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ सोमवार से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन सुख, सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण हो।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav