प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Dec 2022 12:25 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा मुक्ति दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गोवा मुक्ति दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और इस आंदोलन में भूमिका निभाने वालों के योगदान को याद किया। ज्ञात हो कि पुर्तगालियों को 1961 में हराकर राज्य को आजाद कराने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए ‘आॅपरेशन विजय’ की सफलता की स्मृति में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गोवा मुक्ति दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं। आज के दिन, हम उन सभी के साहस और बेहद महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हैं, जो गोवा को मुक्त कराने के आंदोलन का हिस्सा थे। हम उनके दृष्टिकोण से प्रेरित हैं और गोवा के विकास की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav