प्रधानमंत्री मोदी, राहुल और कई अन्य नेताओं मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 26 Sep 2022 01:21 PM
प्रधानमंत्री मोदी, राहुल और कई अन्य नेताओं मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह को सोमवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। राज्यसभा सदस्य ंिसह सोमवार को 90 साल के हो गए। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह को जन्मदिन की बधाई। उनके स्वस्थ और दीर्घायु की कामना करता हूं।’’ ंिसह ने 2004 में 14वीं लोकसभा में भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। विख्यात अर्थशास्त्री ंिसह 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्हें 1990 के दशक में देश में आमूलचूल आर्थिक सुधार के लिए भी जाना जाता है।

राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ंिसह को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन ंिसह को जन्मदिन की बधाई। उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में योगदान जैसी मिसालें बहुत कम मिलती है।”

उन्होंने कहा, “वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।” कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, “मनमोहन ंिसह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें देने में मैं भी खुद को राष्ट्र के साथ जोड़ता हूं। उन्होंने भारत को गौरवशाली स्थिति तक पहुंचाने में नेतृत्व किया।

करोड़ों भारतीय नागरिकों के लिए वह अब भी नायक हैं जो बोलते कम हैं और करते ज्यादा है। उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं.।” पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी मनमोहन ंिसह को जन्मदिन की बधाई दी मनमोहन ंिसह आज 90 साल के हो गए। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री ंिसह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे। 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav