प्रधानमंत्री मोदी का पूर्वांचल दौरा, दो ‘वंदे भारत’ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे

गोरखपुर/वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोरखपुर तथा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आयेंगे. इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस दौरान वह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखायेंगे. दोनों जिलों के जिला प्रशासन अधिकारियों ने मोदी की यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.

गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर में प्रेस के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मोदी लीला चित्र मंदिर जाएंगे और प्रेस के ट्रस्टियों के साथ फोटो सेशन भी करायेंगे . वह मंच से लोगों को संबोधित करेंगे और चित्रों के साथ शिवपुराण का लोकार्पण भी करेंगे.

त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से गीता प्रेस में हर व्यक्ति खुश है और उनकी मौजूदगी से शताब्दी वर्ष समारोह अविस्मरणीय हो गया है. शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उपस्थित थे. जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को प्रधानमंत्री के गोरखपुर दौरे को देखते हुए दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक शहर में रोडवेज बसों के प्रवेश पर रोक रहेगी और बसों को पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही रोका जाएगा ताकि शहर में जाम से बचा जा सके.

अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, दिल्ली और कुशीनगर रूट पर चलने वाली बसें चंपा देवी पार्क से संचालित की जाएंगी. सोनौली रूट, बरगदवा और महराजगंज रूट की बसें मेडिकल कॉलेज के पास रुकेंगी. इस दौरान ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. प्रधानमंत्री शुक्रवार को ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस अवसर पर वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुर्निवकास की आधारशिला भी रखेंगे.

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न करीब तीन बजकर 40 मिनट पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस और जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ने गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन के लिए बृहस्पतिवार से टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है और आईआरसीटीसी यात्रियों को शताब्दी एक्सप्रेस की तरह वैकल्पिक खानपान सेवाओं के तहत चाय नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के खाने की सुविधा प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि 02549 विशेष वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन के बाद गोरखपुर से चलकर लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी और इस यात्रा के दौरान सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, अयोध्या और बाराबंकी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.
उन्होंने कहा कि इससे राज्य के महत्वपूर्ण शहरों की परिवहन सुविधा में सुधार होगा तथा पर्यटन को भी बढ.ावा मिलेगा.

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को गोरखपुर से लखनऊ तक की यात्रा के लिए चेयर कार के लिए लगभग 724 रुपये और एक्जीक्यूटिव कार के लिए लगभग 1470 रुपये का भुगतान करना होगा. उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड ने भोजन, नाश्ते और चाय आदि की कीमत भी निर्धारित कर दी है. यह ट्रेन नौ जुलाई से नियमित रूप से गोरखपुर और लखनऊ के बीच चलेगी. इसमें सात चेयर-कार और एक एग्जीक्यूटिव-कार सहित आठ कोच हैं और कुल 556 लोग इसमें यात्रा कर सकते हैं. वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी.

उनके अनुसार प्रधानमंत्री जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि इससे जोधपुर, आबू रोड, अहमदाबाद जैसे प्रसिद्ध स्थानों के परिवहन सम्­पर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास को बढ.ावा मिलेगा.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुर्निवकास की आधारशिला भी रखेंगे. अधिकारियों ने बताया कि लगभग 498 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुर्निवकास किया जाएगा, जो विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करेगा. गोरखपुर के कार्यक्रमों के समापन के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 12100 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्­न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी अपने इस दौरे के दौरान कुल 12,148 करोड़ की लागत वाली 29 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. इनमें लगभग 1800 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और करीब 10,000 करोड़ के योजनाओं का लोकार्पण होगा.

उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में मणिर्किणका घाट का कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, तीन रेलवे ओवरब्रिज, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में 10 मंजिला अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास, 96 सड़कों की मरम्मत और उनका निर्माण कार्य शामिल है. इसके अलावा प्रधानमंत्री वाटर टैक्सी को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं.

भाजपा जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए पूरे शहर को सजाया गया है. प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. विश्वकर्मा ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सात जुलाई को गोरखपुर में सभा के बाद शाम को वाराणसी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. वहां से वह हेलीकॉप्टर से वाजिदपुर सभा स्थल पहुंचेंगे, जहां वह कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगें. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button