‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये के पार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 May 2023 08:24 PM
‘पोन्नियिन सेलवन 2’ का दुनियाभर में कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ रुपये के पार
ऑडियो सुनें

चेन्नई. मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन’ के दूसरे भाग ने दुनियाभर की टिकट खिड़की पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पोन्नियिन सेलवन’ का दूसरा भाग 28 अप्रैल को पांच भाषाओं तमिल, ंिहदी, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया गया.

रत्नम के प्रोडक्शन बैनर ‘मद्रास टॉकीज’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘पोन्नियिन सेलवन के दूसरे भाग ने 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई करके दुनियाभर में धूम मचा दी है.’’ लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 के लोकप्रिय तमिल उपन्यासों पर आधारित, ‘पोन्नियिन सेलवन’ के दूसरे भाग में विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज सहित कई अन्य कलाकार हैं. इससे पहले इस फिल्म का पहला भाग सितंबर 2022 में रिलीज हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu