सपा में बड़े फेरबदल की तैयारी, 15-20 जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 16 Jan 2025 12:51 PM
सपा में बड़े फेरबदल की तैयारी, 15-20 जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं…
ऑडियो सुनें

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है. जल्द ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने कई जिलाध्यक्षों को बदल सकते है. मकर संक्रांति गुजर जाने के बाद अब कभी भी पार्टी की ओर से सूची की जा सकती है.

सूत्रों के मुताबिक सपा के 15-20 जिलाध्यक्ष बदले जा सकते हैं.

समाजवादी पार्टी का हाईकमान यूपी में कई जिलाध्यक्षों को बदले जाने पर विचार कर रहा है. इनमें ज्यादातर वो लोग शामिल हैं जो काफी समय से पार्टी में निष्क्रिय है या फिर किसी तरह के विवादों से उनका नाम जुड़ा. जिन जिलों के अध्यक्ष बदले जाएंगे, वहां कमेटियों का भी नए सिरे से गठन किया जाएगा.

इन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी सपा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से कुछ जिले ऐसे हैं, जहां अध्यक्ष या तो किसी विवाद में फंस गए हैं या फिर निष्क्रिय हैं, ऐसे सभी जिलाध्यक्षों की सूची तैयार कर ली गई है. जिन्हें अब पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और उनकी जगह पर नए कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा. सूत्रों का कहना है कि नई कमेटियों और जिलाध्यक्षों का चयन कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर तय होगा.

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी स्थानीय स्तर पर अपने संगठन को दुरुस्त करना चाहती है, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जा सके. नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है. जिसके दम पर अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में फतह हासिल की थी और बीजेपी को मात देने में कामयाब हो पाए थे.

हाल में यूपी की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में सपा को सिर्फ दो सीटों पर ही जीत हासिल हो पाई थी. जबकि बीजेपी ने सात सीटें जीतकर अखिलेश यादव को करारा झटका दिया था. इसके बाद सपा मुखिया और सतर्क हो गए हैं. ऐसे में अब वो फिर से पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं. आने वाले दिनों में पार्टी में और भी कई बदलाव देखने मिल सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital