राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा बंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Aug 2023 02:36 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा बंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा बंधन के अवसर पर बुधवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लेने को कहा। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘सभी देशवासियों को रक्षा बंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है।’’ मुर्मू ने कहा, ‘‘ आइए, इस शुभ अवसर पर हम देश में महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लें।’’

By Nandkishoryadav