राष्ट्रपति मुर्मू 10 नवंबर से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 02 Nov 2022 03:35 PM
राष्ट्रपति मुर्मू 10 नवंबर से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 नवंबर से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। राजभवन के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि 25 जुलाई को भारत के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद मुर्मू पहली बार ओडिशा का दौरा करेंगी।
ओडिशा की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति 10 नवंबर को भुवनेश्वर पहुंचेंगी और राज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन में रुकेंगीं।

अगले दिन दिल्ली आने से पहले वे पुरी में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति सचिवालय ने इस संबंध में ओडिशा के राज्यपाल के कार्यालय को सूचित किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav