राष्ट्रपति मुर्मू श्रीनगर पहुंचीं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Oct 2023 12:35 PM
राष्ट्रपति मुर्मू श्रीनगर पहुंचीं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि…

ऑडियो सुनें

श्रीनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जम्मू कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचने के बाद सेना मुख्यालय जा कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दीं। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीनगर हवाई अड्डे पर पहुंचीं जहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनकी अगवानी की। उन्हें केंद्र शासित प्रदेश के पहले दौरे पर सलामी गारद भी दी गयी।

इसके बाद मुर्मू सेना की 15 कोर के मुख्यालय बदामीबाग छावनी गयीं जहां उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सेना की इस कोर को चिनार कोर के नाम भी जाना जाता है। राष्ट्रपति कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।

मुर्मू के आगमन के बाद सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

राष्ट्रपति के इस दौरे के मद्देनजर श्रीनगर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल समेत सुरक्षा बलों को कश्मीर विश्वविद्यालय तथा उसके आसपास तैनात किया गया है। शहर में निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

By Nandkishoryadav