प्रधानमंत्री ने किये रामलला के दर्शन-पूजन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Oct 2022 06:59 PM
प्रधानमंत्री ने किये रामलला के दर्शन-पूजन
ऑडियो सुनें

अयोध्या. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां राम जन्मभूमि पर रामलला की पूजा अर्चना की. राम मंदिर के निर्माण के लिए पांच अगस्त, 2020 को ‘भूमि पूजन’ करने के बाद यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री अयोध्या आये हैं. दीपोत्सव समारोह के लिए अयोध्या पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री राम मंदिर गए और राम लला की पूजा अर्चना की. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

मोदी ने राम मंदिर में दीपक जलाये और भगवान राम की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की. उसके बाद उन्होंने आरती की. प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने प्रधानमंत्री के माथे पर तिलक लगाया. मोदी ने मंदिर के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया. मोदी ने वहां दीये जलाये और मुख्­यमंत्री योगी आदित्­यनाथ से मंदिर की प्रगति के बारे में चर्चा करते नजर आए.

उन्होंने वहां बन रहे प्लिन्थ (कुरसी) का काम देखा और मंदिर के निर्माण कार्य में लगे लोगों से बातचीत की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी सरयू तट पर भव्य संगीतमय लेजर शो के साथ-साथ राम की पैड़ी में 3-डी होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैंिपग शो भी देखेंगे.
प्रधानमंत्री सरयू के तट पर ‘आरती’ में शामिल होंगे, जिसके बाद दीपोत्सव समारोह की शुरुआत होगी. अयोध्या मंडल के आयुक्त नवदीप रिनवा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘राम की पैड़ी में 22,000 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा 15 लाख से अधिक दीये जलाये जाएंगे. अधिकारी ने कहा कि बाकी दीयों को महत्वपूर्ण चौराहों और स्थानों पर जलाया जाएगा. दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों के साथ पांच एनिमेटेड झांकियां और ग्यारह रामलीला झांकियां भी प्रर्दिशत की जायेंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu