प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 10:50 AM
प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की 122वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और एक समृद्ध व प्रगतिशील समाज के निर्माण के उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शिक्षाएं लाखों लोगों को ताकत देती हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘‘उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान की अथक खोज भी बहुत प्रेरक हैं।

हम एक समृद्ध और प्रगतिशील समाज के उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’’ स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। चार जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav