प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को ‘विकसित भारत @2047: वॉइस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Dec 2023 06:10 PM
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को ‘विकसित भारत @2047: वॉइस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ‘विकसित भारत@2047: वॉयस ऑफ यूथ’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मोदी देशभर के राजभवनों में आयोजित कार्यशालाओं में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, संस्थानों के प्रमुखों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित करेंगे, जो पहल की शुरुआत का प्रतीक होगा.

पीएमओ ने कहा कि मोदी का दृष्टिकोण देश के लिए राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण और प्राथमिकताओं तथा लक्ष्यों को तय करने में युवा पीढ.ी को सक्रिय रूप से शामिल करना है. बयान में कहा गया है, “इस दृष्टिकोण के अनुरूप, ‘विकसित भारत @2047: वॉइस ऑफ यूथ’ पहल देश के युवाओं को विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण में विचारों का योगदान करने के लिए एक मंच प्रदान करेगी.” बयान में कहा गया है कि कार्यशालाएं 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लिए युवाओं की राय जानने की प्रक्रिया शुरू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu