मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी की अपील: कहा- करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, संसद में संशोधन का साथ दें

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 17 Apr 2026 03:38 PM
मतदान से पहले प्रधानमंत्री मोदी की अपील: कहा- करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, संसद में संशोधन का साथ दें
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: लोकसभा में आज शाम 4 बजे ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पर वोटिंग होनी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें। मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट में कहा कि संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर गंभीर चर्चा चल रही है, जो देर रात तक जारी रही। उन्होंने बताया कि इस दौरान उठाए गए सभी भ्रमों और आशंकाओं का तर्कसंगत तरीके से समाधान किया गया है और जिन सदस्यों के पास जानकारी का अभाव था, उन्हें भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर देश में पिछले चार दशकों से राजनीति होती रही है, लेकिन अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी महिलाओं को उनका अधिकार मिले। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम है, जो उचित नहीं है। संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है।

जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं।

पीएम ने सभी राजनीतिक दलों से क्या अपील की?
उन्होंने बताया कि लोकसभा में इस विधेयक पर जल्द ही मतदान होने वाला है और सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लें तथा महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह देश की नारी शक्ति की ओर से भी सभी सांसदों से आग्रह करते हैं कि कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे महिलाओं की भावनाएं आहत हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं की नजर इस फैसले पर टिकी है, हमारी नीयत, हमारी सोच और हमारे निर्णय पर। इसलिए सभी से अनुरोध है कि नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का समर्थन करें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav