इजराइल में हमास हमले की अनदेखी कर रहे हैं प्रियंका, कांग्रेस : जावड़ेकर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 17 Dec 2024 07:36 PM
इजराइल में हमास हमले की अनदेखी कर रहे हैं प्रियंका, कांग्रेस : जावड़ेकर

ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के केरल प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा की संसद में फलस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए आलोचना की. प्रियंका द्वारा संसद में ह्लफलस्तीनह्व लिखा हुआ बैग लेकर जाने के एक दिन बाद जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि उन्होंने और उनकी पार्टी ने कभी इजराइली क्षेत्र में हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए आतंकवादी हमले की निंदा नहीं की. उन्होंने कहा कि इस हमले के कारण युद्ध छिड़ गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रियंका का कृत्य कांग्रेस के दोहरे चरित्र और तुष्टीकरण की राजनीति को दर्शाता है.

जावड़ेकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ह्लप्रियंका गांधी फलस्तीन का बैग लेकर आती हैं, लेकिन उन्होंने और कांग्रेस ने हमास के आतंकी हमले की कभी निंदा नहीं की, जिससे युद्ध शुरू हुआ. यह कांग्रेस की कपटपूर्ण और तुष्टीकरण की राजनीति है.ह्व कांग्रेस महासचिव गाजा में इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करती रही हैं.
गांधी को एक हैंडबैग ले जाते हुए देखा गया, जिस पर ह्लफलस्तीनह्व शब्द और फलस्तीनी प्रतीक चिन्ह अंकित थे, जिसमें एक तरबूज भी शामिल था – जिसे फलस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है. इजराइल-हमास युद्ध तब शुरू हुआ, जब संगठन ने सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर बड़े पैमाने पर हमला किया.

By Yogesh Kumar Sahu