‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आज प्रियंका गांधी वाड्रा भी भाई राहुल का साथ देती नजर आई..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 24 Nov 2022 02:08 PM
‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आज प्रियंका गांधी वाड्रा भी भाई राहुल का साथ देती नजर आई..
ऑडियो सुनें

बोरगांव: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आज प्रियंका गांधी वाड्रा भी भाई राहुल का साथ देती नजर आई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 78वां दिन है। राहुल गांधी ने बोरगांव से आज की पदयात्रा की शुरुआत की है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति और बेटे के साथ पहली बार इस यात्रा में शामिल हुईं। कर्नाटक में मां सोनिया गांधी यात्रा का हिस्सा बनी थीं लेकिन मध्य प्रदेश में अब प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी का साथ देती हुई नजर आईं। मध्य प्रदेश में इस यात्रा के दूसरे दिन राहुल ने खंडवा जिले के बोरगांव से पैदल चलना शुरू किया। यात्रा में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पैदल चलते दिखाई दिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी : राहुल जब पदयात्रा पर निकलते हैं तो सड़क के दोनों ओर पुलिस कर्मी उनकी सुरक्षा के लिए रस्सियों का सुरक्षा घेरा बनाकर साथ चलते हैं। प्रियंका के यात्रा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के उत्साहित कार्यकर्ता भाई-बहन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए उनके करीब आने की बार-बार कोशिश करते दिखाई दिए। उन्हें सुरक्षित घेरे से दूर करने के लिए पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल, सूर्योदय के बाद जब बोरगांव से यात्रा ने मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम नजर आई, लेकिन दिन चढऩे के साथ ही इसमें लोगों और गाडिय़ों का काफिला बढ़ता गया।

राहुल और प्रियंका के साथ कदमताल करते दिखाई दिए पायलट : बहरहाल, सूर्योदय के बाद जब बोरगांव से यात्रा ने मध्य प्रदेश में अपने दूसरे दिन में प्रवेश किया तो पहले दिन के मुकाबले भीड़ कम नजर आई, लेकिन दिन चढऩे के साथ ही इसमें लोगों और गाडिय़ों का काफिला बढ़ता गया।इस बीच, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी यात्रा में राहुल और प्रियंका के साथ कदमताल करते दिखाई दिए। 4 दिसंबर को राजस्थान में एंट्री करेगी

भारत जोड़ो यात्रा: गौरतलब है कि राहुल नीत ‘भारत जोड़ो यात्राÓ मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर का फासला तय करने के बाद 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। पायलट पड़ोसी मध्य प्रदेश में ऐसे समय में यात्रा में शामिल हुए, जब यात्रा के राजस्थान पहुंचने से पहले इस कांग्रेस शासित राज्य में नेतृत्व में बदलाव की मांग एक फिर जोर पकडऩे लगी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री के समर्थकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav