
जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर कैंट स्टेशन पहुंच गए हैं। सभ्याचारक टीम ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू उनके साथ हैं। पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
दो ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेव, अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन, करतौली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा, दौलतपुर चौक-करतौल पंजाब न्यू रेल लाइन का शुभारंभ किया। ये सेवाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी।
5470 करोड़ के रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5470 करोड़ के रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 75 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया।
पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने पीएम को किया सम्मानित
पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने शाॅल और महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर देकर पीएम मोदी को सम्मानित किया।



