कुरेन, जितेश और शाहरुख की पारियों से पंजाब ने खड़ा किया बड़ा स्कोर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 May 2023 10:11 PM
कुरेन, जितेश और शाहरुख की पारियों से पंजाब ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
ऑडियो सुनें

धर्मशाला. सैम कुरेन की नाबाद 49 रन की पारी के अलावा पांचवें विकेट के लिए जितेश शर्मा (44) के साथ 44 गेंद में 64 और छठे विकेट के लिए शाहरुख खान (नाबाद 41) के साथ 37 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 187 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.

पंजाब की टीम सातवें ओवर में 50 रन पर चौथा विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में थी लेकिन इन तीनों की बेखौफ बल्लेबाजी से टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही. टीम ने आखिरी दो ओवर में 46 रन बटोरे. इंग्लैंड के हरफनमौला कुरेन ने 31 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े जबकि जितेश ने 28 गेंद की पारी में तीन छक्के और इतने ही चौके लगाये. शाहरुख ने 23 गेंद की नाबाद पारी में चार चौके और दो छक्के लगाये.

राजस्थान के लिए नवदीप सैनी सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 40 रन देकर तीन विकेट लिये. ट्रेंट बोल्ट और एडम जम्पा को एक-एक सफलता मिली. बोल्ट ने पहले ओवर में प्रभसिमरन सिंह (दो रन) को आउट कर राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलायी. इसके बाद कप्तान शिखर धवन (17) और अथर्व तायडे (19) ने लगातार बाउंड्री लगाकर दूसरे ओवर में संदीप शर्मा के खिलाफ 16 और तीसरे ओवर में बोल्ट के खिलाफ तीसरे ओवर में 12 रन ठोक दिये.

दोनों की 21 गेंद में 36 रन की साझेदारी को सत्र का दूसरा मैच खेल रहे सैनी ने तायडे को आउट कर तोड़ा. इसके बाद बोल्ट और जम्पा ने अगले दो ओवर में सिर्फ तीन रन खर्च किया जिससे धवन पर रन गति बढ.ाने का दबाव बढ.ा. जम्पा ने अपनी फिरकी में फंसा कर धवन को पगबाधा किया. अगले ओवर में लियाम लिविंगस्टोन सैनी का दूसरा शिकार बने जिससे पंजाब का स्कोर 50 रन पर चार विकेट हो गया. जितेश शर्मा ने नौवें ओवर में संदीप के खिलाफ दो छक्का जड़ रन गति को बढ.ाया.

उन्होंने 14वें ओवर में सैनी के खिलाफ दो चौके और एक छक्का लगाया लेकिन इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गये. इसके बाद शाहरुख और कुरेन को 16वें से 18वें ओवर तक बड़ा शॉट लगाने में परेशानी हो रही थी. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 19वें ओवर में गेंद युजवेंद्र चहल को दी जिसमें पंजाब ने 28 रन बटोरे. शाहरुख ने ओवर की शुरुआत छक्के और चौके से की तो वही कुरेन ने अंतिम तीन गेंदों पर दो छक्के और एक चौका लगाया. शाहरुख ने इसके बाद आखिरी ओवर में बोल्ट के खिलाफ भी छक्का और दो चौके जड़े.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  2. 2 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  3. 3 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  4. 4 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu