राहुल गांधी ने पुथियाकावु में 10वें दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Sep 2022 01:14 PM
ऑडियो सुनें

केरल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कोल्लम जिले के पुथियाकावु में 10वें दिन भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि 10वां दिन कोल्लम जि़ले के पुथियाकावु से सुबह 6:40 में शुरू हुआ।

सुबह के सत्र में 11 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और हम अलाप्पुझा जि़ले में प्रवेश करेंगे। कायमकुलम में ब्रेक के दौरान बेरोजग़ारी पर युवाओं से और विशेष स्कूल के बच्चों के साथ बातचीत होगी। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कुल 150 दिन और 3,570 किमी चले गी। राहुल गांधी के साथ 119 यात्री हर रोज 7 घंटे पैदल चल रहे हैं। इस दौरान वे 20 से 22 किमी की दूरी तय करते हैं। यात्रियों में 32 महिलाएं भी हैं।

सभी के रहने, खाने-पीने और आराम करने के इंतजाम भी साथ चलते हैं। यात्रा के लिए 50 हजार एप्लिकेशन आई थीं, इनमें से सिर्फ 119 को चुना गया। राहुल की यात्रा के साथ लगभग दो हजार लोग चल रहे हैं। इनमें 119 भारत यात्री, 200 से ज्यादा अतिथि यात्री, 400 से ज्यादा प्रदेश यात्री और एक हजार से ज्यादा वॉलंटियर हैं। यात्रियों के लिए नाश्ता और खाना बनाने का काम 6 टीमों के जिम्मे है। दो फूड वैन यात्रा के साथ चलती हैं। खाने के लिए किसी स्कूल, कॉलेज, आश्रम या कन्वेंशन सेंटर में रुका जाता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav