राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन की शुरुआत की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 07 Oct 2022 12:24 PM
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन की शुरुआत की…
ऑडियो सुनें

कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन की शुरुआत मांड्या जि़ले के मल्लेनाहल्ली से की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने बेटे के साथ सडक़ों पर दिखाई दीं। भारत जोड़ो यात्रा के 29वें दिन बृहस्पतिवार को सोनिया गांधी ने अपने सांसद पुत्र राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ पदयात्रा कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान कई बार मां और बेटे के प्रेम की झलक भी देखने को मिली। इसके अलावा राहुल गांधी और कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया की दौड़ ने भी खूब चर्चा बटोरी।

राहुल गांधी ने पार्टी के दिग्गज नेता सिद्धारमैया को कुछ मिनटों के लिए अपने जमकर दौड़ाया। कांग्रेस पार्टी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि 75 वर्षीय सिद्धारमैया राहुल गांधी के साथ दौड़ लगा रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि जब सिद्धारमैया पीछे से आते हैं तो राहुल गांधी उनका हाथ पकडक़र दौडऩे का इशारा करते हैं। सिद्धारमैया भी मुस्कुराते हुए कदम आगे बढ़ा देते हैं। यह देख कार्यकर्ता भी जोश में शोर मचाने लगते हैं। जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह को टैग कर करते हुए लिखा कि 75 साल की उम्र में सिद्धारमैया का राहुल गांधी के साथ दौड़ लगाना असाधारण है।

इसके अलावा, पदयात्रा के दौरान की माता और पुत्र के स्नेह से जुड़ी कई तस्वीरों को कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किया। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके परिवार के असर वाले क्षेत्र मांड्या में राहुल गांधी और अन्य ‘भारत यात्रियों’ ने सुबह के समय पदयात्रा आरंभ की तो उनके साथ सोनिया गांधी भी पैदल चलीं। वह करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलीं और फिर वाहन के जरिए इसका हिस्सा बनी रहीं। वह दो घंटे से अधिक समय तक यात्रा में शामिल रहीं।

राहुल गांधी ने पदयात्रा की मां के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए कहा, ”हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे।” इस यात्रा के 29वें दिन भी राहुल गांधी ने रोज की तरह समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात और बातचीत की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोग जब पैदल चल रही थीं तो सडक़ के दोनों तरफ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा खड़े नजर आए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav