राहुल गांधी अमृतसर पहुंचे, स्वर्ग मंदिर भी जाएंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 02 Oct 2023 03:59 PM
राहुल गांधी अमृतसर पहुंचे, स्वर्ग मंदिर भी जाएंगे…
ऑडियो सुनें

अमृतसर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अरदास के लिए जाएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर यहां हवाई अड्डे पर उतरे। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमंिरदर ंिसह राजा वंिडग ने बताया कि राहुल गांधी शहर के निजी दौरे पर हैं।

वंिडग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राहुल गांधी सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए अमृतसर साहिब आए हुए हैं। यह उनकी निजी, आध्यात्मिक यात्रा है। हमें उनकी निजता का सम्मान करना चाहिए। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे इस यात्रा के लिए न आएं। आप सभी अपने उत्साहपूर्वक समर्थन के साथ अगली बार उनसे मिल सकते हैं। ’’

राहुल का पंजाब दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब 2015 के मादक पदार्थ मामले में पार्टी के विधायक सुखपाल ंिसह खैरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच विवाद छिड़ा हुआ है।
पार्टी के कुछ नेता 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में आप के साथ गठबंधन का भी विरोध कर रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav