लेखा सहायक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 14 स्थानों पर छापेमारी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Nov 2022 03:37 PM
लेखा सहायक परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर 14 स्थानों पर छापेमारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा आयोजित लेखा सहायक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच एजेंसी ने लगभग 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की, जिनमें जेकेएसएसबी के सदस्य भी शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, जेकेएसएसबी की पूर्व सदस्य नीलम खजूरिया के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जम्मू और सांबा सहित 14 जगहों पर छापेमारी की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav