दक्षिण कोरिया में बनेगी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की रीमेक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 May 2023 09:07 PM
दक्षिण कोरिया में बनेगी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की रीमेक
ऑडियो सुनें

कान. भारतीय प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज और दक्षिण कोरिया के एंथोलॉजी स्टूडियोज ने कोरिया में ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म के रीमेक के लिए रविवार को साझेदारी की घोषणा की. यह घोषणा कान फिल्म महोत्सव के दौरान भारतीय दीर्घा में दोनों स्टूडियो के प्रमुख कुमार मंगत पाठक और जय चोई की उपस्थिति में की गई.

मूल ‘दृश्यम’ फिल्म 2013 में मलयालम भाषा में बनी थी, जिसमें मोहनलाल ने अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म का निर्देशन और पटकथा लेखन जीतू जोसेफ ने किया था. ‘दृश्यम’ की कामयाबी और लोकप्रियता के बाद चार भारतीय भाषाओं में इसका रीमेक और सीक्वल बना था. फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, यह पहली बार है जब किसी हिंदी फिल्म का कोरियाई भाषा में निर्माण हो रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu