‘रामेश्वरम कैफे’ विस्फोट मामले के दो आरोपियों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 29 Mar 2024 07:24 PM
‘रामेश्वरम कैफे’ विस्फोट मामले के दो आरोपियों पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को बेंगलुरु के रेस्तरां ‘रामेश्वरम कैफे’ विस्फोट मामले में दो प्रमुख आरोपियों में से प्रत्येक की गिरफ्तारी के लिए जानकारी साझा करने पर 10-10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की. ‘एक्स’ पर साझा एक पोस्ट के मुताबिक, एजेंसी ने आम जनता से मामले में वांछित मुसाविर हुसैन शाजिब उर्फ शाजेब और अब्दुल मतीन अहमद ताहा उर्फ अब्दुल मतीन ताहा के बारे में जानकारी मांगी है.

एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनआईए ने बुधवार को विस्फोट मामले में एक प्रमुख षडयंत्रकर्ता मुजम्मिल शरीफ को गिरफ्तार किया था. एनआईए की जांच से पता चला है कि मुजम्मिल शरीफ ने मामले में दो वांछित आरोपियों को विस्फोट के लिए सहायता प्रदान की थी. कैफे में एक मार्च को विस्फोट हुआ था, जिससे कई लोगों की मौत हुई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu