बिलासा देवी एयरपोर्ट के रनवे में भरा पानी, नई दिल्ली-प्रयागराज की फ्लाइट रद्द…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Aug 2023 12:23 PM
बिलासा देवी एयरपोर्ट के रनवे में भरा पानी, नई दिल्ली-प्रयागराज की फ्लाइट रद्द…

बिलासा देवी एयरपोर्ट के रनवे में भरा पानी, नई दिल्ली-प्रयागराज की फ्लाइट रद्द...

ऑडियो सुनें

बिलासपुर: प्रदेश में लगातार पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से छोटे बड़े नदी-नाले उफान पर हैं, खेत खलिहान भरे पड़े हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इस बीच बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है. बिलासा देवी केंवटीन एयरपोर्ट के रनवे में पानी भर गया है. जिसकी वजह से नई दिल्ली-प्रयागराज की फ्लाइट रद्द कर दी गई है.

बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण बिलासा देवी एयरपोर्ट पर पानी भर गया है, जिसके कारण फ्लाइट लैंडिंग और टेक ऑफ करने में दिक्कत आ रही है. इस वजह से 2 दिनों से फ्लाइट्स रद्द हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav