साइना नेहवाल आरलियन्स मास्टर्स के पहले दौर से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Apr 2023 08:32 PM
साइना नेहवाल आरलियन्स मास्टर्स के पहले दौर से बाहर
ऑडियो सुनें

आॅरलियन्स. लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल बुधवार को यहां आॅरलियन्स मास्टर्स बैडंिमटन टूर्नामेंट के पहले दौर में तुर्की की नेसलिहान यिजिट से हारकर बाहर हो गई . भारत के समीर वर्मा भी पहले दौर में हार गए जबकि मिथुन मंजूनाथ , आर्किष कश्यप और प्रियांशु राजावत ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई.

कुछ टूर्नामेंटों से बाहर रहने के बाद कोर्ट पर लौटी साइना को तुर्की की क्वालीफायर ने महज 39 मिनट में 21 . 16, 21 . 14 से हराया .
आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप से बाहर रही साइना बीडब्ल्यूएफ रैंंिकग में भी 32वें स्थान पर खिसक गई हैं . उनके दाहिने घुटने पर पट्टी बंधी हुई थी . पूरे मैच में वह एक बार भी फॉर्म में नजर नहीं आई .

वहीं वर्मा को आयरलैंड के नहाट गुयेन से 19-21, 21-19, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा. पुरुष एकल के पहले दौर के अन्य मुकाबलों में भारत के मंजूनाथ ने डेनमार्क के अपने से अधिक रैंंिकग वाले विक्टर स्वेनडेन को 24-22, 25-23 से जबकि राजावत ने हमवतन किरण जॉर्ज को 21-18, 21-13 से हराया.

मंजूनाथ अगले दौर में ताइपे के यू जेन का सामना करेंगे जो पांचवीं वरीयता प्राप्त रासमस गेम्के के दूसरे गेम में हटने के कारण आगे बढ़ने में सफल रहे. दूसरी तरफ राजावत दूसरे दौर में जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो से भिड़ेंगे, जिन्होंने पहले दौर में ताइपे के चिया हाओ ली को 21-18, 21-11 से हराया. महिला वर्ग में आर्किष ने जापान की नत्सुकी निदाइरा को 21 . 8, 13 . 21, 21 . 8 से हराया . तसनीम मीर जर्मनी की वोन्ने लि से 22 . 20, 13 . 21, 5 . 21 से हार गई .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu