संदीप कुमार ने पुरूषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Aug 2022 05:45 PM
संदीप कुमार ने पुरूषों की 10,000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक जीता

ऑडियो सुनें

बर्मिंघम. भारत के संदीप कुमार ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूषों की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. संदीप ने 38:49.21 मिनट का समय निकाला जिससे वह स्वर्ण पदक विजेता कनाडा के इवान डनफी (38:36.37) और रजत पदक विजेता आस्ट्रेलिया के डेकलान टिनगे (38:42.33) से पीछे रहे. इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय अमित खत्री सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय 43:04.97 से नौंवे स्थान पर रहे.

By Yogesh Kumar Sahu