उच्चतम न्यायालय मेइती के लिए एसटी दर्जे से जुड़े उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 May 2023 09:29 PM
उच्चतम न्यायालय मेइती के लिए एसटी दर्जे से जुड़े उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. उच्चतम न्यायालय मणिपुर की स्थिति को लेकर दायर कई याचिकाओं पर सोमवार को सुनवायी करेगा. इनमें मेइती समुदाय के लिए अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे के मुद्दे पर उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली सत्तारूढ़ भाजपा के एक विधायक की याचिका भी शामिल है..

इसके अलावा, इनमें शामिल एक याचिका में आदिवासी संगठन ने एक जनहित याचिका दायर करके मणिपुर में हुई हालिया हिंसा की घटना की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की भी गुहार लगाई है..

मणिपुर में फैली अशांति के बीच एएआई ने इंफाल हवाईअड्डे पर यात्रियों की मदद के लिए कदम उठाए
मणिपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़कने के कारण फैली अशांति के बीच ‘भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण’ (एएआई) ने हवाई यात्रियों की मदद के लिए कई उपाय किए हैं. वहीं, विमानन कंपनियों ने राजधानी इंफाल से आने और जाने वाली उड़ानों के लिए टिकट पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण का शुल्क माफ कर दिया है.. बीते कुछ दिनों से हिंसा से प्रभावित मणिपुर के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह कर्फ्यू हटा दी गई थी..

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu